फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सर्वोदय विद्यालयों का मार्ग मिला खराब, तत्काल मरम्मत के आदेश

Wed, 26 Aug 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोछाभांवर व दुनारा के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का मंगलवार को मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया। उन्हें आवागमन का रास्ता काफी खराब मिला। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। छात्रावास परिसर एवं छत पर जलभराव रोकने के लिए जरूरी सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि राजकीय आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शैक्षिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाए। रसोईघर की नियमित साफ-सफाई और चिकित्सकीय टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा भोजन व्यवस्था की जांच सुनिश्चित की जाए। शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के बच्चों के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाए।
मंडलायुक्त ने मंडल के तीनों जिलों के डीएम को हर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में जिलास्तरीय अधिकारी की ड्यूटी लगाकर माह में कम से कम दो बार पठन-पाठन एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराने के लिए कहा। उन्होंने निरीक्षण में विद्यालय आवागमन की सुविधा को भी देखा। झांसी-कानपुर हाईवे से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय कोछाभांवर की दूरी करीब 200 मीटर है। यह रास्ता कई जगह काफी खराब मिला। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय दुनारा तक एक किमी. का मार्ग कई स्थानों पर काफी खराब मिला। इस पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को आवश्यक मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश दिए। बच्चों के बौद्धिक एवं शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों को निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप निदेशक समाज कल्याण इंद्रा सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें