ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही श्रवण क्षमता व कान के पर्दे की जांच की सुविधा मिलेगी। नए भवन में प्रथम तल पर ईएनटी विभाग का निर्माण किया गया है। यहीं ऑडियोमेट्री मशीन स्थापित करने के लिए साउंड प्रूफ कक्ष भी तैयार किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन चार से पांच मरीजों को लाभ होगा।
नाक, कान व गला विभाग में 70 से 80 मरीज आते हैं। पांच से छह मरीजों को कम सुनाई देने या पर्दा खराब होने की समस्या रहती है। चिकित्सक जांच के अभाव में समुचित उपचार नहीं दे पा रहे। ऐसे में झांसी या अन्य महानगरों का रुख करना पड़ रहा है।
अब कॉलेज प्रशासन ने नए भवन में द्वितीय तल पर ईएनटी विभाग बनाया है। इसमें मरीजों को जांच के साथ ही उपचार मिल सकेगा। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने बताया कि नए भवन में बिजली व पानी की व्यवस्था होने का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।