फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जमीनी विवाद में दूध विक्रेता के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में जमीनी विवाद में एक दूध विक्रेता के अपहरण की कोशिश की गई। अपने मंसूबे में नाकाम होने पर आरोपी मौके पर फायर कर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।



शिवाजी नगर निवासी बलवीर पाल ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे दूध देने जा रहा था। इसी बीच एक काले रंग की कार रुकी, इसमें तीन लोग सवार थे। उतरते ही वह लोग उसे गाड़ी में खींचने लगे। इस पर वह अपने बचाव में चीख-पुकार मचाने लगा तो विपक्षियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा तमंचे से फायर भी किए। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख विपक्षी घटनास्थल से भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि 21 दिसंबर 2024 को एक प्लॉट को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हुआ था। इसी विवाद में विपक्षियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बलवीर ने हमले का साजिशकर्ता राजपूत कॉलोनी निवासी प्रदीप राजपूत व मोहित राजपूत को बताया। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




0000

मेडिकल से बाइक चोरी



झांसी। गुमनावारा निवासी अनिल वर्मा ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि सोमवार की दोपहर वह मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी कर अंदर चला गया था। शाम को वापस आने पर गाड़ी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें