फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राजस्व वसूली करने गए विद्युत कर्मियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

टहरौली। ग्राम बिजना में राजस्व वसूली के लिए गए बिजलीकर्मियों पर हुए हमले में एक संविदाकर्मी घायल हो गया। उसे टहरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




टहरौली तहसील क्षेत्र के राजगिर पावर हाउस पर कार्यरत टेक्नीशियन ग्रेड-टू कोमल प्रसाद ने उल्दन थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जब वह ग्राम बिजना में संविदाकर्मी जगदीश कुशवाहा, कमलेश के साथ राजस्व वसूली करने के लिए गया था। दोपहर लगभग एक बजे जब जगदीश कुशवाहा ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंदकर नीचे उतर रहा था, तभी मौके पर आए रविंद्र कुमार अहिरवार, अखिलेश ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और विरोध करने पर दोनों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें घायल होने के कारण जगदीश कुशवाहा मौके पर ही बेहोश हो गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उल्दन दिनेश कुरील ने बताया कि घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें