फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख के लेनदेन में किया था व्यापारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार रात कोतवाली स्थित ओमशांति नगर में सराफा कारोबारी गौरव अग्रवाल पर बीस लाख रुपये न देने पर हमला हुआ था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। मौके से पकड़े गए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओम शांति नगर निवासी सराफा कारोबारी हरिश्चंद्र अग्रवाल का पुत्र गौरव अग्रवाल व उनकी बहू रुचि घर पर थीं। रात करीब 8 बजे मोंठ निवासी सराफा कारोबारी पवन सोनी घर पहुंचे। वह लगभग एक घंटे तक घर में रहे और उनकी गौरव से बातचीत होती रही। पुलिस के अनुसार इसी बीच कारोबार के बीस लाख के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा। पवन ने बीस लाख रुपये देने के लिए कहा। उसका कहना था कि यह रुपये उसके निकल रहे हैं। न देने पर पवन ने बाहर खड़े साथियों को फोन कर बुला लिया। गौरव ने विरोध कर सभी को बाहर जाने को कहा।
इसी दौरान पवन ने तमंचा निकाल लिया। शोर सुनकर कमरे में आई रुचि के सिर पर तमंचा तान दिया। विरोध करने पर तमंचे की बट गौरव के सिर पर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद घर का दरवाजा अंदर से बंद कर चारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत कर रुचि ने बाहर निकलकर शोर मचा दिया। आवाज सुनते ही एकत्रित हुए लोगोें ने पवन सोनी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने घायल गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गौरव को देर रात मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गौरव के पिता हरिश्चंद्र अग्रवाल की तहरीर पर पवन सोनी व तीन अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पूछताछ में पुलिस को फरार साथियोें का भी सुराग मिला है। पुलिस ने तीनोें को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी मिले एसएसपी से
सोमवार को घटना के फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि महानगर की मुख्य कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। पॉश इलाके में हुई घटना के बाद लोग डरे हुए हैं। इस मौके पर अतुल किलपन, मुकेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें