फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में एटीएम बदलकर लोगों के रुपये निकालने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को इलाइट चौराहा स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक महिला को ठग ने धक्का देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में हंसारी स्थित एटीएम सेमहिला के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का संदेश आने पर महिला को घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर नवाबाद पुलिस ने एटीएम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर इलाके में रहने वाली एक महिला बृहस्पतिवार को खरीदारी करने मानिक चौक को निकली। दोपहर में इलाइट चौराहा पर ऑटो से उतरकर वह पास बने एटीएम पर रुपये निकालने पहुंची। एटीएम के पास खड़े होकर वह पर्स से एटीएम निकाल रही थीं, तभी एक ठग ने धक्का देकर एटीएम गिरा दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पातीं, तभी युवक ने एटीएम बदलकर दूसरा थमा दिया और माफी मांगकर कहकर चला गया। महिला एटीएम से रुपये निकालने लगीं, लेकिन एटीएम काम न करने की वजह से वह वापस लौट गई। अभी वह मानिक चौक में खरीदारी कर रही थीं, तभी दो बार में खाते से बीस-बीस हजार रुपये निकलने का संदेश मोबाइल पर आने से वह घबरा गईं। महिला ने मामले की जानकारी पति को दी। इसके बाद दोनों ने नवाबाद थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पहले तो मामला नवाबाद व प्रेमनगर थाना पुलिस के बीच उलझा, लेकिन बाद में नवाबाद पुलिस ने एटीएम को कब्जे में लेकर जांच की। पता चला है कि हंसारी स्थित एक एटीएम से उक्त रकम निकाली गई है। पुलिस ने प्रेमनगर पुलिस से भी जांच के लिए सहयोग मांगा है।
पहलेे भी हो चुकीं घटनाएं
महानगर में यह पहली घटना नहीं हुई। पिछले माह भी तीन लोगों का एटीएम बदलकर खाते से रकम निकाल ली थी। एटीएम खराब होने के कारण पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ सकी। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अलग-अलग थानों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें