फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले तीन साइबर अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ में कार समेत गिरफ्तार किया। पकड़ा गया गिरोह जिले में सक्रिय होकर लोगों को शिकार बना रहा था। पकड़े गए बदमाशों के पास से कई बैंकों के 14 एटीएम कार्ड, 44 हजार रुपये, दस्तावेज, मोबाइल, तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि जिले में एटीएम बदलकर खाते से रुपये निकालने की घटनाएं सामने आ रही थीं। खुलासे को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षु अभिजित शंकर के निर्देशन में साइबर अपराध टीम को लगाया था। टीम ने इस दौरान घटनाओं के बाद एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें कार सवार तीन युवक नजर आते थे। सभी का हुलिया हर सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। इस पर पुलिस ने तीनों की तलाश करते हुए कार पर भी नजर रखना शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम को तीनों बदमाशों की लोकेशन बस स्टैंड के पास मिली। जिस पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, एसआई राहुल सिंह, मंडी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर ने बस स्टैंड पहुंचकर तलाश शुरू की। पुलिस टीम को देखकर तीनों भगवंतपुरा की तरफ भागे। यहां भागते समय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को कार समेत दबोच लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से तीन तमंचे, पांच कारतूस, करीब 44 हजार रुपये, तीन मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के 14 एटीएम व अन्य दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ कर तीनों को थाने लाया गया। तीनों ने अपने नाम हरिद्वार के थाना गंगनगर के सुनहरा मोहल्ला निवासी सचिन सिंह सासी, सहारनपुर के थाना देवबंद अंतर्गत कुरलकी गांव निवासी मोंटी सासी व जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल अंतर्गत मोहल्ला आलमगीरपुर निवासी अर्जुन सासी बताए।
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि तीनों एटीएम के इर्द-गिर्द खड़े होकर ऐसे लोगों का इंतजार करते थे, जिनको एटीएम से रुपये निकालना नहीं आता था। बातों में आकर उसका एटीएम बदल देते थे, उसे फर्जी एटीएम थमाकर मशीन काम न करने का बहाना बताकर चलता कर देते थेे। एटीएम ऑपरेट करते समय पॉसवर्ड भी देख लेते थे और उसके जाते ही रकम निकालकर चले जाते थे। गैंग के निशाने पर सबसे ज्यादा महिलाएं होती थीं। टीम में साइबर अपराध थाना के नरेश कुमार, भानू प्रताप व सचिन तिवारी भी मौजूद रहे। खुलासे में एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव व एसपी देहात राहुल मिठास भी
उपस्थित रहे।

हरिद्वार व सहारनपुर के सक्रिय गैंग हैं
पकड़े गए गैंग के सदस्य हरिद्वार व सहारनपुर के बड़े गैंगों से ताल्लुक रखते हैं। झांसी के साथ यह गिरोह आगरा, मुरैना, ग्वालियर, छतरपुर, जबलपुर, मांडला, छत्तीसगढ़, झारखंड, समेत भोपाल, गुजरात व अन्य बड़े शहरों में इस तरह की घटनाएं कर चुका है। तीनों बदमाशों पर झांसी समेत उत्तराखंड के रानीपुर, मेरठ, हरिद्वार में साइबर अपराध संबंधी मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने इनकी गिरफ्तारी की सूचना इन सभी जिलों में दी है।

होटल में ठहरते थे सभी
पकड़े गए गैंग के सदस्य लग्जरी होटलों में ठहरते थे। घटना को अंजाम देने के बाद जो रकम मिलती थी, उसे मौज मस्ती में खर्च करते थे। पुलिस को झांसी समेत आसपास के होटलों में भी ठहरने के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। यह गैंग दो से तीन घटनाएं करने के बाद उक्त जिले को छोड़कर दूसरे जिले में पहुंच जाता था।

ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने में थे माहिर
गैंग के सभी सदस्य साइबर अपराध करने मेें माहिर थे। एटीएम बदलने के साथ ही ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने में माहिर थे। गूगल पे, पेटीएम व अन्य एपों के जरिए लोगों को चूना लगाकर उनके खातों से रकम ट्रांसफर कर लेते थे। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे खातों की जानकारी मिली है, जिनमें ऑनलाइन रकम ट्रांसफर की गई। पुलिस उक्त खातों की जानकारी जुटाने के लिए बैंक का सहारा लेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें