फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव क्षेत्र स्थित एक मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 60 मोबाइल, लैपटॉप व अन्य माल बरामद किया है। फरार साथी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि रविवार की रात थाना चिरगांव स्थित एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर बदमाश दुकान से लाखों रुपये का माल लेकर भाग निकले थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह द्विवेदी को निर्देश दिए थे। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे। मंगलवार को पुलिस ने पड़ताल के दौरान पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास से घटना में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम थाना चिरगांव के अंजनी माता मोहल्ला निवासी रामलखन उर्फ भज्जू बताया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 60 मोबाइल, एक लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया। फरार साथी का नाम औपारा डेरा गांव निवासी हेमंत राजपूत बताया। पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। टीम में एसआई एके सिंह, एसआई रोहित कुमार, रविकांत त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, गोविंद, रामू, अंशिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें