फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया अतीक का बेटा अली शाम तक पहुंचेगा झांसी जेल: हाई सिक्याेरिटी बैरक में रहेगा, प्रशासन अलर्ट

Wed, 01 Oct 2025 01:12 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जिला कारागार के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जेल आने वाले हर एक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। बुधवार की शाम तक अली पुलिस फोर्स के साथ झांसी जेल पहुंच जायेगा।
विज्ञापन
अली अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीके के बेटे अली की जेल शिफ्टिंग को लेकर झांसी प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला कारागार के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस बल तैनात कर दिया है। जेल आने वाले हर एक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। बुधवार की शाम तक अली झांसी जेल पहुंच जायेगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नैनी जेल से अली को झांसी के लिए रवाना कर दिया गया है। उसको स्पेशल बैरक में रखा जायेगा। उसकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जायेगी। माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद अली को केंद्रीय कारागार नैनी से बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे भारी सुरक्षा बल के साथ जिला जेल झांसी के लिए रवाना कर दिया गया है।

30 जुलाई 2022 को कोर्ट में किया था सरेंडर

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने पांच करोड़ की रंगदारी मामले में 30 जुलाई 2022 को कोर्ट में सरेंडर किया था। उस पर प्रॉपर्टी डीलर जीशान उर्फ जानू से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। लंबे समय तक फरार रहने के बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद ही उसे नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद उसे हाई सिक्योरिटी बैरक से हाई सिक्योरिटी सेल के आठ बाई दस के कमरे में शिफ्ट कर दिया गया था। साथ ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार सीसीटीवी कैमरे और तीन शिफ्ट में दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन





डीआईजी जेल के निरीक्षण में बैरक से बरामद हुई थी नकदी

17 जून 2025 को अली की बैरक से कैश बरामद हुए थे। जेल प्रशासन के अनुसार उसके पास से 1100 रुपये नकद मिले थे। डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उसकी बैरक में छापेमारी कर पैसा बरामद किया था। मामले में एक डिप्टी जिला और एक हेड वार्डन को निलंबित करते हुए उसके सेल की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बढ़ा दी गई। इसी के बाद से उसे नैनी जेल से हटाने की कवायत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें