झांसी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से लखनऊ के गुरु गाेविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 20वीं उत्तर प्रदेश स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप एक व दो मार्च को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आज 18 फरवरी को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
एथलेटिक्स संघ के सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि ट्रायल में 16 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। ट्रायल के लिए खिलाड़ी स्टेडियम में जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ काेच शैलेंद्र कुमार व राजा खान से संपर्क कर सकते हैं। संवाद