फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैला की टौरिया में बनेगा पार्क, अटल चौक का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बदबू और गंदगी से जूझ रहे मसीहागंज और सरयू विहार क्षेत्र के लोगों की दिक्कत जल्द दूर हो जाएगी। मैला की टोरिया को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बाद मंगलवार को महापौर और नगर आयुक्त ने मैला की टोरिया, अटल चौक और जीआईसी का निरीक्षण किया। अमर उजाला ने मैला की टोरिया और अटल चौक की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लोगों में विकास कार्य होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

मिट्टी का होगा जैविक उपचार
महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने मैला की टौरिया पहुंचकर हाल देखा। क्षेत्रीय पार्षद महेश गौतम ने बताया कि कूड़े का ढेर लगे होने से गर्मियों में गैस निकलती है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को कूड़े को समतल कराकर कई लेयर मिट्टी डालकर जैविक उपचार कर पार्क बनाने के निर्देश दिए।
अटल चौक का काम जल्द पूरा हो
इसके बाद महापौर और नगर आयुक्त अंसल कालोनी स्थित अटल चौक पहुंचे। पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेेयी की 17 फीट आदमकद प्रतिमा लगवाने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि पार्क मेें लाइट लगाने के साथ मूर्ति के पीछे हरित दीवार बनाई जाए। उन्होंने जीआईसी में भी रनिंग ट्रैक का निर्माण स्मार्ट सिटी के तहत जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बस स्टैंड में टूटे शेड देख जताई नाराजगी
महापौर और नगर आयुक्त ने बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान टूटे शेड देख नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने नए शेड लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, एई विद्युत शरद नायक, जेई राम अवध यादव, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें