फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ से विकसित होगा अटल एकता पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ से विकसित होगा अटल एकता पार्क
विज्ञापन

झांसी। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रशासन नई-नई योजनाओं पर काम कर रहा है। नुमाइश मैदान में बनने वाले अटल एकता पार्क को हर सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पार्क को चार करोड़ रुपये से आरबोरीकल्चर के तहत विकसित किया जाएगा। पार्क में सुगंधित पौधों के साथ-साथ सुव्यवस्थित पेड़ लगाए जाएंगे, जो खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। पार्क में पढ़ने वालों को लाइब्रेरी की भी सुविधा मिलेगी। टहलने लिए डबल फुटपाथ भी बनेंगे। खूबसूरत लाइटें लगाई जाएंगी। जेडीए ने इसकी पूरी योजना तैयार कर ली है। जल्द ही इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किए जाएंगे। टेंडर के बाद छह महीने में पार्क को तैयार करना होगा।
शहर के बीचोबीच स्थित नुमाइश ग्राउंड अपनी दुर्दशा का शिकार है। जेडीए ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल एकता पार्क के रूप में विकसित करने का फैसला किया। ताकि यह पार्क झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किला देखने आने वालों को अपनी ओर खींच सके। इसके बाद जेडीए ने इसके विकास का खाका खींचा है। जेडीए इसे खूबसूरत बनाने का लगातार प्रयास भी कर रहा है। अब इसे आरबोरीकल्चर के तहत बनाने का फैसला लिया गया है। इसके तहत पार्क की चारदीवारी, दो मंजिला लाइब्रेरी, डबल वाकिंग ट्रैक, लाइटों के साथ ही पार्क में मुख्य गेट बनाया जाएगा। इसके अलावा छोटे गेट भी बनाए जाएंगे। हाल ही में हुई जेडीए बोर्ड की बैठक में भी इस पार्क को विकसित करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके लिए जेडीए ने चार करोड़ का बजट रखा है। इसमें घास, पार्क के चारों और पेड़ - पौधे, पार्क में आने वालों के बैठने के लिए 25 झोपड़ियां और दो फव्वारे भी लगाए जाएंगे। गुलाब, बेला, चमेली समेत तमाम तरह के खुशबूदार पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बारे में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि अटल एकता पार्क को सुंदर बनाने के लिए आरबोरीकल्चर के तहत काम कराया जाएगा। जेडीए बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर डालने वाली कंपनी को छह महीने का समय दिया जाएगा जिससे शहर के लोगों को एक खूबसूरत पार्क मिल सके।
विज्ञापन

अटल एकता पार्क को सुंदर बनाने का काम तेजी से जारी है। पार्क में सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। पार्क के निर्माण में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
शिव सहाय अवस्थी, जिलाधिकारी
क्या है आरबोरीकल्चर
इसका मतलब होता है कि तरह-तरह के पेड़ लगाए जाएं। इसके साथ उनके बारे में अध्ययन और शोध करने की भी व्यवस्था हो। इसका शाब्दिक अर्थ वृक्ष संवर्धन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें