एरच (झांसी)। दो वर्ष पहले तमंचे का डर दिखाकर पर युवती की अश्लील तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैक मेल करने और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते दो वर्ष पहले एक युवक उसे तमंचे के बल पर अपने घर पर ले गया ओर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाले जाने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा। उसकी शादी भी तुड़वाने की कोशिश की। शादी हो जाने के बाद भी उसने ससुराल में अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने का भी आरोप लगाया है। उससे जबरन पांच लाख की मांग करने के साथ धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अमोल सिंह यादव, उसका भाई और पिता अतबल सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।