फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच दिन तेज हवा चलने, हल्की बारिश के आसार

Wed, 17 Jun 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार शाम को मौसम एकदम से बदल गया। तेज हवा चलने के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन धूप खिली रहने के साथ ही बीच-बीच में तेज हवा चलने और हल्की बारिश के भी आसार जताए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को शाम चार बजे से आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। देखते ही देखते शाम पांच के आसपास बारिश शुरू हो गई। महानगर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। ऐसे में ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के आसपास और पाल कॉलोनी के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हल्का पानी भी भर गया। हालांकि, कुछ ही देर में बारिश थम गई। फिर रात में भी हल्की ठंडी हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। इस सप्ताह धूप खिली रहने के साथ ही तेज हवा चलने के साथ बीच-बीच में हल्की बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें