फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी पूरी तरह से मिट्टी में मिलना बाकी: राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। असद के एनकाउंटर पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। कई दशकों से जिसका आतंक था। सरकारें जिसके आगे नतमस्तक थीं, आज वह माफिया जान की भीख मांग रहा है। झांसी आकर अतीक कहता है कि हमें। बख्श दो हम मिट्टी में मिल चुके हैं। अभी इन्हें पूरी तरह मिट्टी में मिलाना बाकी है। ताकि, दोबारा ऐसे माफिया यूपी में पैदा न हो पाए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि माफिया को संरक्षण देने वाले सब रडार पर हैं। उन पर कार्रवाई होगी। माफिया अतीक अहमद को पुलिस गुजरात से प्रयागराज लाने और ले जाने के लिए झांसी रूट का इस्तेमाल करती है। जिस जगह एनकाउंटर हुआ है, वहां पर कई बाहरी लोग कामकाज के सिलसिले में आते हैं और रहते भी हैं। ऐसे में यहां पर चार-पांच दिन कोई भी बाहरी आकर छुपकर रह सकता है। ऐसे में माफिया के लोग और बेटा इस षड़यंत्र में लगे थे कि अतीक को वापस ले जाते समय रास्ते में हमला करके पुलिस से छुड़ा लें। सही समय पर एसटीएफ को जानकारी हुई और उन्होंने अतीक को छुड़ाने की फिराक में लगे इन लोगों को मिट्टी में मिला दिया। विधायक बोले कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के शासनकाल में माफिया आम जनता और जनप्रतिनिधियों तक पर हमला करते थे। माफिया का महिमा मंडन अब यूपी में नहीं होता है। ये संदेश साफ है कि कितना भी ताकतवर माफिया क्यों न हो, अब उसका स्थान मिट्टी में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें