फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी की रानी के वंशज का निधन, महारानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र दामोदर राव की 5वीं पीढ़ी से थे अरुण राव

Sat, 22 Feb 2025 01:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अरुण राव नेवालकर का शनिवार की सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह मध्य प्रदेश बिजली विभाग से अवर अभियंता के पद से सेवानिवृत्त थे। दोपहर तीन बजे उनका नागपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
दामोदर राव के वंशज अरुण राव नेवालकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के दत्तक पुत्र दामोदर राव के वंशज अरुण राव नेवालकर का शनिवार की सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अरुण राव रानी के दत्तक पुत्र दामोदर राव की पांचवीं पीढ़ी से आते थे। वह मध्य प्रदेश बिजली विभाग से अवर अभियंता के पद से सेवानिवृत्त थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्ति के बाद से वह अपने पुत्र योगेश राव के साथ महाराष्ट्र के नागपुर में रह रहे थे। शनिवार की सुबह सवा सात बजे उन्होंने घर पर अंतिम सांसें लीं। दोपहर तीन बजे उनका नागपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर शोक जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें