फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों ने की 900 किमी की यात्रा, फ्लाइट सेफ्टी का संदेश

Thu, 19 Oct 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आम जनमानस को प्लाइट सेफ्टी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा का बुधवार को झांसी में समापन हुआ। इस दौरान ग्वालियर रोड स्थित आर्मी एविएशन बेस पर साइकिल यात्रियों के जत्थे का स्वागत हुआ।
विज्ञापन


साइकिल यात्रियों का जत्था नौ अक्तूबर को भठिंडा से रवाना हुआ था, जो 900 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर बुधवार की सुबह झांसी पहुंचा। यहां ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में साइकिल यात्रियों के जत्थे का स्वागत मुख्य अतिथि जीओसी मेजर जनरल एस झा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल मिल्कियत सिंह ने की। साइकिल यात्रियों के जत्थे का नेतृत्व कैप्टन संजय रंगवानी ने किया। जत्थे में हवलदार शैलेष कुमार, नायब सूबेदार विमलेश कुमार, लांस नायक प्रेम कुमार, सीएफएन अर्जुन, सिपाही नागराजू विष्णु, परमदीप और सचिन कुमार शामिल रहे।


फ्लाइट सेफ्टी के  टिप्स
बेस कमांडर कर्नल मल्कियत सिंह ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि फ्लाइट सेफ्टी के लिए आम आदमी का जागरूक होना भी जरूरी है। उन्होंने इससे जुड़े कई टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज के क्रेश होने की स्थिति में लोग बचाव के लिए तत्काल आगे आएं और पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को तत्काल सूचना दें।
-क्रश विमान या हेलीकाप्टर के मलबे व पुर्जों से छेड़छाड़ न करें।
-इमरजेंसी लैंडिंग कहीं भी की जा सकती है। ऐसी स्थिति में लोग विमान के नजदीक न जाएं और न ही आसपास भीड़ लगाएं।
-ऊंचे भवनों और मोबाइल टावरों पर लाल लाइट लगाएं।
-हवाई अड्डे या हवाई पट्टी के आसपास कचरे के ढेर इकट्ठे न करें। कचरे के ढेर पक्षियों को आकर्षित करते हैं, जो विमान के लिए परेशानी का सबब बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें