झांसी। देश के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निदेशक रहे केके मोहम्मद और पद्मश्री प्राप्त इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले का भ्रमण किया। इसके बाद वह ओरछा और खजुराहो के लिए रवाना हो गई।
बुंदेलखंड यात्रा के दौरान वह ऐतिहासिक दुर्ग में गई। उन्होंने शंकर गढ़ में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर, आमोद उद्यान, शहर दरवाजा, बारहद्वारी, पंचमहल, कुदान स्थल आदि को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों के साथ देखा। इस मौके पर उन्होंने किला के इतिहास से जुड़ी डाक्युमेंट्री फिल्म भी देखी। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक दुर्ग की सराहना की। इस अवसर पर संरक्षण सहायक अभिषेक आगवान आदि मौजूद रहे।