झांसी। सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में इरीगेशन डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के मैदान में हुए मैचों में सपरार ब्लू स्टार और राइजिंग स्टार ने जीत हासिल की। नवीन तिवारी ने शानदार प्रदर्शन किया।
सपरार ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में 102 रन बनाए। इसमें नवीन तिवारी ने 39, विवेक ने 31 रनों का योगदान दिया। सिंचाई कार्यशाला के गेंदबाज षष्टेश्वर नाथ ने तीन विकेट, आनंद व ऋषि राज ने एक - एक विकेट लिया। जवाब में सिंचाई कार्यशाला 71 रन पर आउट हो गई। इसमें अनिल ने 18 और जय प्रकाश ने 12 रनों का योगदान दिया। विजेता टीम के गेंदबाज नवीन ने हरफन मौला प्रदर्शन कर तीन विकेट लिए। विकास और राम कुमार ने दो - दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में इरिगेशन राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी कर सात विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। इसमें कप्तान वैभव वर्मा ने 30, सौरभ वर्मा ने 17 रनों का योगदान दिया। बेतवा पैंथर्स के गेंदबाज महेंद्र व वेद प्रकाश ने दो - दो विकेट लिए। जवाब में बेतवा पैंथर्स की टीम 69 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज भूपेंद्र ने 28 और राजेश ने 20 रन जोडे़। कप्तान वैभव वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ सिंह, अधिशासी अभियंता उमेश कुमार, राम किशन, अजय कुमार, अरविंद तिवारी, पंकज कौशिक आदि अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब सचिव विकास राय, संदीप रावत, हमजा हुसैन, राजेश दुबे, राघवेंद्र अवस्थी, भारत भूषण पटैरिया, संतोष कुशवाहा, अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।