फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम फहराया है महिलाओं ने

विज्ञापन
झांसी में अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प अपराजिताः 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुई संगोष्ठी
विज्ञापन
हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम फहराया है महिलाओं ने
विज्ञापन

झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत रविवार को
‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर संगोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के बूते समाज के हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम फहराया है। प्रगति के लिए बेहतर होगा कि महिलाएं खुद को कभी कमतर न समझें। अपने भीतर छुपी प्रतिभाओं को पहचानें और उसका शत प्रतिशत उपयोग करें। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।
इलाइट-सीपरी रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन में पटेल समाज महिला कल्याण समिति के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी में समिति की अध्यक्ष मीरा निरंजन ने कहा कि महिलाओं को हर मुसीबत का सामना डटकर करना चाहिए। कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। जीत आपकी होगी। आर्यकन्या महाविद्यालय की शिक्षिका कल्पना सिंह ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की बात हो या सेवा की, समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं ने काबिलियत के बूते अपनी अलग पहचान बनाई है। रेशम सिंह बोलीं कि परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पढ़ी लिखी महिला ही सुशिक्षित परिवार और समाज का निर्माण करती है। बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रभा निरंजन ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आया है, परंतु अब भी इस दिशा में बहुत काम की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके सीमा, रेनू, सुनीता, माधुरी, सरोज, सीमा, ऊषा चौधरी, रेनू सिंह, प्रियंका पटेल, सुनीता निरंजन, लक्ष्मी निरंजन, रजनी, किरण, कल्पना सिंह, बीके निरंजन, महेंद्र चौधरी, पूरन सिंह, रामशंकर निरंजन, सुबोध पटेल, मधुकर निरंजन, राघवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें