फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों ने बनाई मानव श्रृंखला

Mon, 21 Mar 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hindi news in jhansi - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल जारी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में रविवार को व्यापारियों ने वाहन रैली निकाली। इस दौरान मानव श्रृंखला भी बनाई।
विज्ञापन


अखिल भारतीय स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन व उप्र. सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर सर्राफा बाजार से वाहन रैली निकाली गई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई इलाइट चौराहा पहुंची। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कारोबारियों ने मानव श्रृंखला बनाई। यहां सर्राफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार हड़ताल खत्म होने का भ्रामक प्रचार कर रही है। एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह से वापस न लेने तक हड़ताल जारी रहेगी।

इस मौके पर उदय सोनी, दिनेश, महेश, प्रदीप बिलहाटिया, रघुवीर प्रसाद साहू, अशोक, राहुल सोनी, अमित कुशवाहा, लल्लू कुशवाहा, बल्लन चौधरी, दिनेश लखेरा, मुकुंदी, बृजेश वर्मा, ओमप्रकाश मुड्यिा, प्रमोद, अरविंद, शिवकुमार सोनी, राकेश, अमित सोनी, नरेंद्र सोनी, धीरज सोनी, ज्वाला सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें