फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएम अभ्युदय योजना के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। सीएम अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग देने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपीएससी, यूपीपीसीएस, आईआईटी, जेईई, नीट के अभ्यर्थी इसका लाभ ले सकते हैं। सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो सात मई तक चलेगी। कक्षा बीकेडी में एक जुलाई से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने बताया कि विकास भवन सभागार स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं। जेईई/नीट के लिए कक्षा 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र तथा यूपीएससी/यूपीपीएससी (सिविल सेवा) की परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय या कोर्स कोआर्डिनेटर सतीश पांडेय के मोबाइल नंबर 8009108920 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें