फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएल कार्ड पर मिलेगा सात किलो गेहूं

Sat, 05 Dec 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिसंबर माह में अतिरिक्त बीपीएल कार्डधारकों के लिए आवंटित राशन के कोटे का उठान नहीं हो पाया है, जिससे इस माह इसका वितरण नहीं हो पाएगा। जबकि, एपीएल कार्ड पर सात किलोग्राम गेहूं का वितरण होगा।
विज्ञापन


दिसंबर माह में जिले के 93,128 अतिरिक्त बीपीएल कार्डधारकों में वितरण के लिए शासन ने जिले को अलग से खाद्यान्न आवंटित किया था। 350 मीट्रिक टन गेहूं व 525 मीट्रिक टन चावल का आवंटन हुआ था।

गेहूं पांच रुपये तथा चावल सात रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराया जाना था, परंतु भारतीय खाद्य निगम द्वारा उक्त आवंटित कोटे की उठान नहीं कराई गई, जिससे यह कोटेदारों तक नहीं पहुंच सका। नतीजतन, यह उपभोक्ताओं में वितरित नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


जबकि, जिले के एपीएल कार्डधारकों प्रति कार्ड पर सात किलोग्राम गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गेहूं का वितरण पर्यवेक्षण अधिकारियों की उपस्थिति में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें