फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: ‘आधी आबादी’ का आगे बढ़ना जरूरी, नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली गई शपथ

Tue, 23 Jul 2019 01:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत सोमवार को गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की तरक्की के बगैर किसी भी समाज या देश की प्रगति की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई।

विज्ञापन


खातीबाबा स्थिति माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाचार्य विंसेंट स्टूअर्ट ने कहा कि भारत के यान को चांद में भेजने में दो महिलाओं की बड़ी भूमिका सामने आई है। ये परिस्थितियां साबित करती हैं कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जरूरत तो बस उन्हें प्रोत्साहित करने की है। प्रबंधक डा. रोहित पांडेय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी को अपना दृष्टिकोण बदलना होगा। प्रशासनिक अधिकारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस चौहान ने सभी को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस दौरान अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें