फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब बिना कोरोना जांच के नहीं होगा इलाज

विज्ञापन
antizen testing in distric Hospital
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में किसी भी बीमारी का इलाज शुरू करने से पहले अब कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। कोरोना की जांच एंटीजन होगी। जिसकी रिपोर्ट सिर्फ आधे घंटे में ही आएगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मरीज का इलाज शुरू होगा। हालांकि, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का पहले इलाज किया जाएगा। हालत में सुधार होने पर ही कोरोना का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही थी। अस्पताल के चिकित्सक भी ओपीडी व अन्य विभागों में मरीजों का इलाज दूरी बनाकर कर रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ की परेशानियों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अब अस्पताल में किसी भी तरह का इलाज शुरू करने से पहले कोरोना की जांच को अनिवार्य कर दिया है। पहले सिर्फ अस्पताल में ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की जांच की जाती थी।
सीएमएस डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि चिकित्सकों के लिए एहतियात के तौर पर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों का कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आधे घंटे के भीतर ही आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें