फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सक्रिय होगा एंटी रोमियो स्क्वॉड: एडीजी

Tue, 16 Jan 2018 12:47 AM IST
jhansi
विज्ञापन
police departement - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अविनाश चंद्र ने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वॉड को फिर से सक्रिय किया जा रहा है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान में चूक नहीं हो सके। खनन और भूमाफियाओं पर लगातार कार्रवाई चल रही है। हर स्तर पर इसे रोकने का प्रयास चल रहा है और इसमें किसी का भी दखल स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए हर स्तर पर काम चल रहा है। थानेदार से लेकर सिपाहियों तक की कार्य प्रणाली पर नजर रखी जा रही हैं। गलती सामने आते ही कार्रवाई होना तय है। सिपाहियों को हर स्तर पर समझाया जा रहा है कि किसी भी गलत काम में संलिप्तता मिलने पर निलंबन के साथ स्थानांतरण भी होगा।

यहीं कारण है कि पिछले कुछ महीनों में अपराधों के ग्राफ बेहद तेजी से गिरा है, जो भी बड़े अपराध हुए उनका खुलासा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन कामयाबी हासिल की गई। आम नागरिक और पुलिस में कोई अंतर नहीं है। आम नागरिक बिना वर्दी का सिपाही है और वर्दी वाला सिपाही आम नागरिक है। सभी के सहयोग से ही अपराधों पर अंकुश पाना सरल हो जाता है। आम नागरिक पुलिस से सूचनाएं साझा करें तो गोपनीयता बनाकर काम हम करना जानते हैं। इस मौके पर डीआईजी जवाहर, एसएसपी जेके शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें