फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एंटी करप्शन टीम ने शिक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा, कोतवाली तालबेहट में पूछताछ जारी

Wed, 04 Sep 2024 07:23 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, तालबेहट (झांसी)

सार

झांसी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने विकासखंड जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दवानी में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छापेमारी की। टीम ने यहां तैनात सहायक अध्यापक पंकज जैन को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी शिक्षक को कोतवाली तालबेहट ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


शिक्षक पर आरोप है कि बीआरसी जखौरा पर अकाउंट का काम देखने वाली आउट सोर्सिंग कर्मी नैनिका जैन के माध्यम से शिक्षकों के ऑफिस संबंधी कार्यों के लिए रिश्वत लेता था, जिसकी शिकायत महरौनी में तैनात शिक्षा विभाग के ही एक बाबू ने एंटी करप्शन से की थी। इसके बाद बुधवार को झांसी एंटी करप्शन की टीम ने जनपद में डेरा डाला और और शिक्षक को घेराबंदी कर विद्यालय से हिरास्त में लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें