फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर लोगों को करें जागरूक, पाएं पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर लोगों को करें जागरूक, पाएं पुरस्कार
विज्ञापन

- घर बैठे लो हिस्सा, शिक्षा विभाग आज से कराएगा ऑनलाइन प्रतियोगिता
क्रासर - जूनियर व सीनियर वर्ग में होगी पोस्टर, स्लोगन, भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कोरोना वायरस से सावधान करने और लॉकडाउन की लंबी थकान से बचाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आज से ऑनलाइन प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। इसमें सभी बोर्डों के विद्यार्थी घर बैठे जूनियर व सीनियर वर्ग में पोस्टर, चित्रकला, कार्टून, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए भारत सरकार के निर्देश पर 21 दिन का लॉकडाउन है। कोरोना वायरस के प्रति सभी विद्यार्थी जागरूक हाें। इसके लिए विभाग 29 मार्च से ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करा रहा है। जूनियर वर्ग में 29 मार्च से 31 मार्च तक पोस्टर, चित्रकला, कार्टून प्रतियोगिता होगी। इसमें विद्यार्थी बचाव के उपायों को चित्र के माध्यम से समझाएंगे। सीनियर वर्ग में एक से तीन अप्रैल तक निबंध प्रतियोगिता होगी। इसमें वह रोग की गंभीरता, सरकारी आदेशों के पालन, सामाजिक दूरी बनाने का महत्व, लॉकडाउन में जन सामान्य की आवश्यकता पर विचार लिखेंगे। स्लोगन प्रतियोगिता 6 से 8 अप्रैल तक होगी। इसमें विद्यार्थी कोरोना से बचाव व जागृति के स्लोगन तैयार कर भेजेंगे। गीत व कविता प्रतियोगिता 9 से 11 अप्रैल तक होगी। इसमें वह कोरोना भगाओ जैसी पंक्ति को 12 लाइनों के साथ पूर्ण करेंगे। 12 से 13 अप्रैल तक भाषण प्रतियोगिता होगी। इसमें विद्यार्थी स्वच्छता, सुरक्षा और संकल्प विषय पर अपने विचार प्रकट करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग की प्रविष्टि, फोटो सहित प्रतिभागी का नाम, पिता का नाम, विद्यालय का नाम उल्लेख कर rmsa.jhansi@gmail.com पर प्रेषित करें। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें