फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंश पंडित अब नई वेब सीरीज 'प्रयागराज' में मचाएंगे धमाल

Thu, 29 Jul 2021 09:05 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
अंश पंडित - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एक्टर अंश पंडित बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने के लिए एक दम तैयार हैं। वह, अपनी अपकमिंग वेबसीरीज "प्रयागराज" में नजर आएंगे। अंश पंडित को मुकेश तिवारी और दीपराज राणा जैसे बेहतरीन बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मे और पले-बढ़े अंश का बचपन से ही अभिनय की ओर झुकाव था।  वह स्कूल में कैमरे के सामने कभी नहीं शर्माते थे। वहीं, समय की नजाकत को समझते हुए अंश ने सोशल मीडिया ऐप यानी टिक-टॉक पर अपना टैलेंट दिखाना शुरू किया। 

शुरुआती दौर में ज्यादा फॉलोवर्स नहीं मिले, लेकिन धीरे-धीरे उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। फिर, ढेरों लोग उन्हें फॉलो करने लगे। यहां से वह डिजिटली तौर पर एक सुपरस्टार बन गए। बता दें कि, अंश को कविताएं और शायरी बहुत पसंद हैं, जो वह अपने टिक-टॉक वीडियो में दिखाते थे।  
विज्ञापन


बाद में, अंश बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी किस्मत को आजमाने के लिए मुंबई चले गए। यहां उनके काम को पसंद किया गया और आज उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर काम करने का मौका मिला। साथ ही, अंश को "रावण रावण हूं मैं" के एक म्यूजिक एल्बम में भी काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन


अंश ने कहा कि वेब सीरीज में उनकी एंट्री सफलता की ओर पहला कदम है। वह, 'रंगबाज़' जैसे प्रसिद्ध शो देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें