फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहर में बनेगा एक ओर बिजलीघर, 45 करोड़ से अपग्रेड होगा बिजली सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बिजली सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए विभाग ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इससे बिजली व्यवस्था में राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 45 करोड़ रुपये की बनी इस कार्ययोजना से 100 से अधिक कार्य कराए जाएंगे। बिजनेस प्लान के तहत प्रस्तावित इन कार्याें की मंजूरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसमें झांसी शहर में एक ओर नया बिजलीघर बनाने का भी प्रस्ताव है।

झांसी जोन में 115 बिजलीघरों के माध्यम से 7.84 लाख उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जा रही है। वहीं, जिले में उपभोक्ताओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ रही है। अब बिजनेस प्लान के तहत नई कार्ययोजना तैयार की गई है। झांसी जोन के तीनों जनपदों में बिजली सुधार के कार्याें को शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें नए बिजलीघर का निर्माण, 33 केवी के साथ 11 केवी लाइनों के नव-निर्माण, बिजली के जर्जर खंभों के बदलीकरण के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन




बॉक्स में -



यह होंगे प्रमुख रूप से कार्य

33 केवी अठौंदना उपकेंद्र का निर्माण (नंदनपुरा-नगरा के बीच)।



33 केवी की 9 नई लाइनों का निर्माण

- 11 केवी नई लाइनों का निर्माण।



- 33 केवी बिजलीघरों पर क्षमता वृद्धि।

- लगेंगे नए वितरण ट्रांसफार्मर, क्षमता वृद्धि भी होगी



बॉक्स में -



आरडीएसएस योजना के छूटे कार्य बिजनेस प्लान में शामिल



- विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए विभाग में इन दिनों रिवैंप्ड डेवलपमेंट सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) संचालित है। इसके तहत, जर्जर लाइनों को बदलकर नई लाइनों का निर्माण, फीडरों के विभाजन कार्य कराए जा रहे हैं। कई ऐसे कार्य हैं, जिनकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। वह इस योजना में शामिल नहीं है। इसके लिए, विभाग ने बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन




वर्जन -



- बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बिजनेस प्लान के तहत करीब 45 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसे मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलते के बाद कार्य को शुरू कराया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। विद्युत आपूर्ति और बेहतर हो सकेगी। - मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें