बसपा ने मुस्लिम भाईचारा कमेटी को फिर से सक्रिय करते हुए अनीस राइन को इसका संयोजक बनाया है। दो दिन पहले ही शमशुद्दीन राइन की मंडल संयोजक पद से छुट्टी किए जाने के बाद अनीस को यह जिम्मेदारी दिए जाने को डैमेज कंट्रोल की तरह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अनीस इसके पहले भी पार्टी के कई पदों का कामकाज संभाल चुके। बसपा की महानगर इकाई को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। अभी तक महानगर अध्यक्ष का काम देख रहे मुकेश अहिरवार को भी मुस्लिम भाईचारा कमेटी के साथ जोड़ा गया है। इन दोनों नेताओं को मंडल में मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।