फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद प्रकाश के घर का बुझा चिराग, पांच बहनों में इकलौता भाई था अंकित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र के ढ़ीमरपुरा गांव में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद प्रकाश रायकवार के घर का चिराग बुझ गया। मृतक अंकित पांच बहनों में इकलौता भाई था। हादसे की खबर सुनकर अंकित की मां की भी हालत बिगड़ गई। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही परिवार घटना को लेकर विश्वास ही नहीं पा रहे हैं। घटना की सुनकर आसपास के गांवों से भी ग्रामीण दोनों के घरों पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

राखी भी नहीं उतरी थी अंकित के हाथ से
अंकित ने रक्षाबंधन का पर्व भी अपनी बहनों के साथ मनाया था। पांचों बहनों ने राखी बांधी थी। जो हादसे के बाद भी अंकित पहने हुए था। पांच बहनें भी भाई की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें