फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिकेत व अनुष्का बने सर्वश्रेष्ठ तैराक

Sun, 07 Jun 2015 12:13 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ठाकुर प्रसाद यादव स्मृति तैराकी चैंपियनशिप में बालक वर्ग में अनिकेत यादव एवं बालिका वर्ग में अनुष्का यादव को सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया। ध्यानचंद स्टेडियम के तरणताल में हुई बुंदेलखंड स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में झांसी, ललितपुर, बांदा व जालौन के तैराकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बालकों के 19 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बैक स्पर्धा में अनिकेत यादव ने पहला, जन्मेजय सिंह ने दूसरा, यश यादव व एम मुरीद ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। इसी वर्ग में 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कांती कुमार ने पहला, संजय निषाद ने दूसरा, आकाश रायकवार ने तीसरा तो, 17 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बैक स्पर्धा में सागर यादव ने पहला, अंकुश यादव ने दूसरा व गौतम अत्री तीसरे स्थान पर रहे, जबकि 14 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्पर्धा में शुभम ने पहला, अर्श एम इलाही ने दूसरा, शिवम शुक्ला ने तीसरा, 50 मीटर बैक में अनिमेश गुप्ता ने प्रथम, ऋषभ यादव ने द्वितीय, विशाल बारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग के 50 मीटर ब्रेस्ट स्पर्धा में अनुष्का यादव ने प्रथम, अंकिता सिंह ने द्वितीय एवं पलक ने तीसरा स्थान पाया। इसी वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में अंकिता निरंजन ने पहला, अनुष्का यादव ने दूसरा, प्राशी पांडेय ने तीसरा स्थान पाया। 17 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर बैक स्पर्धा में अंकिता निरंजन ने पहला, आकृति वर्मा ने दूसरा, अनुष्का विष्ट एवं मृखाशिनी जैन ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक तैराकों ने तैराकी में हाथ अजमाए।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही प्लेटफॉर्म देने की। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. रोहित पांडेय ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट किया। इस मौके पर तैराक कोच बद्री प्रसाद लाहौरी की धर्मपत्नी कमला लाहौरी, राकेश कुमार यादव, शंकर लाल कु शवाहा, उमेश यादव, बनवारी लाल कुशवाहा, राजकुमार बोहरे, हरकुंवर कुशवाहा, दीन दयाल मिश्रा, हरनारायण बारी, सूरज सिंह कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, मृत्युंजय नेपाली, रमेश कुशवाहा का आयोजन समिति की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान छत्रपाल सिंह यादव, हंसराज स्कूल के निदेशक नीरज खत्री, बीकेडी प्राचार्य डॉ. बाबू लाल तिवारी, राजेश कुमार यादव, प्रतिपाल सिंह, मीरा रायकवार, एसएस चौहान, सुधीर सिंह गौर, मुकेश कुमार, मंडी सचिव संजय प्रजापति, असद उल्ला खान, संजीव त्रिपाठी, अनूप अरोरा, संजीव सरावगी, ओम प्रकाश यादव, आजाद खान, संजय पटवारी, अरुण राय, संतराम पेंटर, अशोक सेन पाली, पंकज मल्होत्रा, अशोक जैन, कपिल गर्ग, जीतेंद्र प्रजापति, अश्वनी शुक्ला, विजय लाहौरी, लक्ष्मी चौहान एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल के कर्मचारी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. नीति शास्त्री, शिवा द्विवेदी व आफाक अहमद  ने किया, जबकि आभार आयोजन सचिव हरविंद कुमार ने जताया। निर्णायकों में रामबाबू बारी, अनिल विदुआ, सुदर्शन सोनी, विवेक शर्मा, नीलम शर्मा, बिलाल खान, भाग्य श्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें