फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी की समस्या से नाराज ग्रामीणों लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा । झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चिरकना गाँव इन दिनों जल संकट से जूझ रहा है। गांव में न तो पानी है और न ही बिजली है। कई दिनों से बिजली पानी न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को हाइवे पर जाम लगा दिया। घंटों लगे रहे जाम के बाद प्रशासन काफ ी देर से जागा और मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। जाम में कई मरीजों की एंबुलेंस फं सी रहीं। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। हाइवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसे लोग भूख प्यास से बिलबिला उठे। मौके पर कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला और जाम लगाए ग्रामीणों पर सख्ती बरतते हुए जाम तो खुलवा दिया। लेकिन, समस्याओं का निदान अभी भी नहीं हुआ है। मौजूद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
गौरतलब है कि क्षेत्र में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है । चंद्रनगर, चिरकाना गांव में बिजली पानी की भीषण समस्या है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। विकासखंड बंगरा क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर; चिरकना के लोग मूलभूत सुविधाओं से परेशान होकर गांव में बिजली. पानी की समस्या का निदान करने की मांग को लेकर झांसी- खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। बता दें कि बीते एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी देखी जा रही है। चिलचिलाती धूप और गर्मी में ग्रामवासी पीने के पानी तथा विद्युत व्यवस्था से परेशान हैं। यहां एक सप्ताह से बिजली नहीं आई है तथा गांव में पच्चीस नल हैं, जिनमें से केवल दो हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं, लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय बाजारों से लोगों की संख्या कम होती जा रही है तो इससे लोगों के सामने बिजली,.पानी की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। चंद्रनगर गांव में एक सप्ताह से बिजली नहीं आयी है, पर बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे गुस्साए लोगों ने झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर समस्या समाधान हेतु जाम लगा दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव ने लोगों को समझाबुझाकर सड़क से उठाया तथा आश्वासन दिया कि चौबीस घंटे के अंदर समस्या का समाधान हो जाएगा। भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर थाना उल्दन प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह कटेरा थानाध्यक्ष वीर विक्त्रस्म सिंह, चौकी इंचार्ज बंगरा अनुपम मिश्रा सहित चौकी इंचार्ज रानीपुर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें