फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीमिया स्वास्थ्य को करता है प्रभावित: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की शनिवार को सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने समीक्षा की। उन्होंने बताया एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले के सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को आयरन व फोलिक एसिड की टेबलेट खिलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कक्षा पांच तक के बच्चों को पिंक टेबलेट एवं कक्षा छह से लेकर 12 तक के बच्चे को ब्ल्यू टेबलेट हर सोमवार को शिक्षकों की निगरानी में खिलाई जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. रमाकांत स्वर्णकार ने बताया हर दो में से एक महिला एवं हर तीन में से दो बच्चे एनीमिया से ग्रसित हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एनके जैन, डॉ रामबाबू कुमार, डॉ. विजयश्री शुक्ला, डॉ. ओपी राठौर, विद्या वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें