अपने दोस्त के पिता के उपचार कराने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज आए तीमारदार को पिटने के आरोप में चार सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से हमीरपुर के सरीला थाना के जरिया गांव निवासी मुन्ना राइन हरियाणा में अपने दोस्त के साथ रहता है। वह अपने दोस्त के पिता का उपचार कराने झांसी आया था। किसी बात पर मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक पर खड़े सुरक्षा कर्मी से विवाद हो गया। मुन्ना का आरोप था कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया। उसे सभी ने मिलकर जमकर पीटा। इससे उसका सिर फट गया। कुत्तों से भी उसे कटवाया गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर सुमित समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।