अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तालबेहट के जमालपुर गांव निवासी हन्नू कुशवाहा (75) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार तड़के उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि हन्नू खेती-किसानी करते थे। बुधवार को वह सामान लेने के लिए साइकिल से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह तालबेहट रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया। वह सिर के बाल सड़क पर जा गिरे। ट्रक काफी दूर तक उनको घसीटता ले गया। हादसे को देख आसपास के लोग जमा हो गए। परिवार के लोग भी आ गए। परिजन उनको लेकर तालबेहट अस्पताल पहुंचे। उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार में दो बेटी और दो बेटे हैं। उनकी शादी हो चुकी। पत्नी जमुना की सात माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी।