बच्चों के समुचित विकास के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराया जा रहा पुष्टाहार भ्रष्टाचार की चपेट में है। जांच में यह खुलासा होने पर स्टोर कीपर से 50,808 रुपये की धनराशि वसूली गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी करुणा जायसवाल को चिरगांव के परियोजना स्टोर में हेराफेरी की शिकायत मिली थी। इसकी सूचना उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को दी थी। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। जांच में स्टॉक व वितरण पंजिका का मिलान नहीं हो पाया था। गड़बड़ी की आशंका पर अभिलेख जब्त कर लिए गए थे। इसकी जांच के लिए सीडीओ ने डीपीओ, पीआरडी अधिकारी व डीआरडीए के सहायक लेखाकार की टीम गठित की थी। जांच के दौरान टीम को गुमराह करने की भी कोशिश की गई। इस दौरान अप्रैल से जून तक के स्टॉक /वितरण की स्थिति देखी गई। इसमें पुष्टाहार के 48 बैग कम पाए गए। टीम ने यह रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी। सीडीओ ने स्टोर कीपर से 50,808 रुपये की वसूली के आदेश दिए, जिस पर यह धनराशि जमा कर दी गई है।