फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला: आज देश के लिए दौड़ेगी झांसी

विज्ञापन
amar ujala run for country
विज्ञापन
झांसी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से मंगलवार को रन फॉर कंट्री (मिनी मैराथन) का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे ध्यानचंद स्टेडियम से होगी और एलवीएम में पहुंचकर समाप्त होगी। यहां वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे, फिर देर किस बात की है, आप भी हो जाइये तैयार, देश के लिए दौड़ने को।
विज्ञापन

इस बार महानगर में गणतंत्र दिवस का जश्न खास अंदाजा में मनाया जा रहा। बाजारों और घर-घर में तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालयों में सप्ताह भर विविध आयोजन होंगे, जिनकी शुरुआत सोमवार को हो चुकी है। इन्हीं आयोजनों की श्रृंखला में मंगलवार को रन फॉर कंट्री का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ी, युवा, विद्यार्थियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। देश के लिए दौड़ने को हर कोई उत्साहित है। तो फिर आज भी हो जाइये तैयार, गौरव के इन क्षणों में सहभागिता के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें