फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया भोजन व राशन

विज्ञापन
आसरा सोसायटी की ओर से जरूरतमंदों को दी गई राशन किट। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के दौरान किसी को भी खाने की दिक्कत न हो और सभी अपने घरों में बैठकर कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में सहभागी बनें, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की हेल्पलाइन (7617566165) की ओर से रोजाना लोगों को मदद मुहैया कराई जा रही है। फाउंडेशन से जुडीं संस्थाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें खाना, राशन व अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पं. किशोरी लाल शास्त्री स्मृति समिति की ओर से खाती बाबा स्थित शिशु विहार में सेनेटाइजर, मास्क व ग्लव्ज का वितरण किया गया। यह सामग्री सेवानिवृत्त जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा, समाजसेवी प्रशांत मिश्रा व महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा ने शिशु विहार की सिस्टर जीटा को सौंपी। वहीं, संस्था आसरा के बंटी शर्मा व तरुण जुनेजा ने महानगर के कई इलाकों में जाकर 83 जरूरतमंद परिवारों को राशन की किट प्रदान कीं। प्रत्येक किट में आटा, चावल, अरहर दाल, चने की दाल, शक्कर, मसाले के पैकेट, आलू व नमक के पैकेट प्रदान किए गए। उधर, भोजन रथ भी महानगर के कई हिस्सों में पहुंचा। ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय की अगुवाई में कई इलाकों में जाकर जरूरतमंदों को खाने के पैकेट दिए गए। वहीं, बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति के स्वयंसेवकों ने भी अध्यक्ष तरुण अरोरा के नेतृत्व में दो सौ से अधिक लोगों को भोजन व राशन के पैकेट उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें