अमर उजाला फउंडेशन डे पर कार्यालय में पूजन हुआ। अमर उजाला
झांसी। अमर उजाला झांसी के स्थापना दिवस पर ग्वालियर रोड स्थित कार्यालय में सत्यनारायण की कथा, हवन, पूजन हुआ। इस दौरान महानगर में अखबार के 23 वर्ष सकुशल संचालन के लिए पाठकों, हॉकरों, स्टाफ, विज्ञापनदाताओं व सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया।
पूजन के बाद स्टाफ ने भविष्य में भी पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और पाठकों की जरूरतों के हिसाब से अखबार निकालने का संकल्प लिया। पूजन में कोरोना से मुक्ति और सर्व मंगल की कामना भी की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बारी-बारी से सब पूजन में शामिल हुए। हर वर्ष स्थापना दिवस पर अखबार अपने हॉकर साथी, स्टाफ के परिवार व शहरवासियों के साथ दिन भर समारोह मनाता रहा है। इस बार कोरोना काल में सावधानी बरतते हुए आयोजन पूजन तक सीमित रहा। इस दौरान अखबार के सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।