फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता झांसी: हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, कमजोरी को दूर भगाएं

Wed, 18 Sep 2019 12:01 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत मंगलवार को ‘किशोरावस्था स्वास्थ्य एवं पोषण’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में किशोरियों को पोषणयुक्त आहार और मासिक धर्म के संबंध में जानकारियां दी गईं।

विज्ञापन


कार्यशाला में बताया गया कि किशोरियां कमजोरी से पार पाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। कार्यशाला के दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई है द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामेश्वर पाल ने किशोरियों को सही और संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि किशोरियों को अपने भोजन में छह तत्वों का लेना बहुत जरूरी है। ये हैं कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज पदार्थ, प्रोटीन और स्वच्छ जल। इसी के साथ उन्होंने किशोरियों को स्थानीय साग-सब्जी, गुड़, मूंगफली और चने के साथ सहजन और हरी सब्जियों के खाने पर भी जोर देने की सलाह दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयश्री शुक्ला ने किशोरियों में एनीमिया की अधिकता के बारे में बताते हुए बताया कि जनपद में लगभग 50 प्रतिशत किशोरियां खून की कमी से ग्रसित हैं। इसके लिए उन्हें बेहतर देखभाल और सही पोषण आहार की जरूरत है। बाजार में उपलब्ध जंक फूड से उन्हें बचना चाहिए। 

जिला महिला अस्पताल के किशोरी क्लीनिक की काउंसलर हेमलता शर्मा ने मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं के बारें में किशोरियों से पूछा और उनके जवाब भी दिए। साथ ही उन्होंने मासिक धर्म के दौरान बेहतर खानपान और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम में एक शॉर्ट फिल्म के माध्यम से भी किशोरियों को संतुलित आहार लेने के बारे में समझाया गया।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरिंदम घोष, स्कूल कोआर्डिनेटर पूनमलता, सीफार से आरफा कमाल आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सोनम राठौर और पूजा खरे ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें