फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद में मिली धमकी के बाद रेलवे स्टेशन पर अलर्ट

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कुलियों को जागरूक करती आरपीएफ - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। सिकंदराबाद के डीआरएम को ट्विटर पर स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद झांसी स्टेशन पर भी अलर्ट कर दिया गया है। रविवार को आरपीएफ ने कर्मचारियों, कुलियों व ऑटो चालकों के बीच जाकर उनको किसी भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर उसकी जानकारी देने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बीते रोज सिंकदराबाद के डीआरएम को किसी असामाजिक तत्व ने ट्विटर पर स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस ट्वीट के बाद सभी जोनल रेलवे को अलर्ट कर दिया गया है। झांसी स्टेशन पर भी आरपीएफ और जीआरपी ने सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। रविवार को आरपीएफ के उपनिरीक्षक रविंद्र राजावत ने स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों, कुलियों व ऑटो चालकों को जागरूक किया। उनको समझाया गया कि ट्रेन, प्लेटफार्म, परिसर या अन्य किसी भी स्थान पर कोई लावारिस वस्तु दिखे तो इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें। सूचना हेल्पलाइन नंबर 182 पर भी दी जा सकती है।
कोरोना महामारी के चलते रेलवे स्टेशन से गिनी चुनी स्पेशल ट्रेनें गुजर रहीं हैं। ट्रेनों की आवाजाही कम होने के कारण अधिकांश समय स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है। यात्रियों को स्टेशन के सामने बने यात्री शेड में बैठकर ही ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ता है। ट्रेन आने के 90 मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें