फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्कूल में अवैध प्रवेश और तोड़फोड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की आवास विकास शाखा में अवैध प्रवेश, तोड़फोड़ और संचालन में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल की प्रधानाचार्या ने न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या भावना नैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में स्कूल संचालन को लेकर विश्रांति चैरिटेबल ट्रस्ट और मारुति नंदन विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की आशा राजपूत के बीच आपसी सहमति से करार हुआ था। इसमें दोनों पक्षों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई थीं। इस संबंध में कमर्शियल कोर्ट की ओर से भी आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या का आरोप है कि आशा राजपूत, धीरज राजपूत और उनके साथी न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। आरोपियों ने कई बार स्कूल परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्कूल संचालन में बाधा पहुंचाई और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि 30 अप्रैल को आरोपियों ने प्रधानाचार्य कार्यालय में जबरन प्रवेश किया, सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (एनवीआर) हटा ले गए या चोरी कर लिया। इसके अलावा स्कूल के बाहर भ्रामक फ्लैक्स और बैनर लगाकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया।पुलिस ने प्रधानाचार्या की तहरीर पर आशा राजपूत, धीरज राजपूत और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें