फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्रय केंद्रों पर मनमाना शुल्क वसूलने का आरोप, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गरौठा। तहसील सभागार में सीडीओ जुनैद अहमद की मौजूदगी में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 67 प्रार्थना पत्र आए। राजस्व से संबंधित 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ ने शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए।

भारतीय किसान यूनियन के नेता ध्रुवराम राजपूत ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर किसानों से मूंगफली बिक्री के नाम पर मनमाना सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। सुविधा शुल्क नहीं देने वाले किसानों की मूंगफली की उपज नहीं खरीदी जा रही है। इससे किसान कम दामों पर मूंगफली बाजार में बेचने को विवश हैं। सीडीओ ने इसकी जांच के आदेश उपजिलाधिकारी को दिए हैं। कहा कि जांच के बाद धांधली की शिकायत मिलती है तो ऐसे क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 23, पुलिस के 14, विकास के 18, विद्युत के पांच और सात प्रार्थना पत्र अन्य विभागों से संबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी, तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता, सीओ राजेश राय, वन क्षेत्राधिकारी अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला, एसडीओ विद्युत लोकेश, प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही, गुरसराय थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के अलावा शिक्षा विभाग, जल संस्थान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें