फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुआवजे में 25 से 50 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप

Thu, 05 Nov 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के विरोध मे  तहसीलदार को ज्ञापन सौपते किसान यूनियन के पदा​धिकारी ।
विज्ञापन
गरौठा। किसानों की बर्बाद फसलों के मुआवजे में बड़े पैमाने पर कथित कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने तहसीलदार अमृतलाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तहसील में दलालों के माध्यम से हो रही कमीशनखोरी पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ लेखपाल और राजस्व कर्मचारी दलालों के साथ मिलकर 25 से 50 फीसदी तक कमीशन मांग रहे हैं। कमीशन न देने वाले किसानों को राहत राशि से वंचित किया जा रहा है। यूनियन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गरीब किसानों को उनका पूरा हक नहीं मिला तो संगठन विशाल धरना-प्रदर्शन करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें