फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राम ने यादव को मारा’: एमएलसी चुनाव की वोटर पर्ची में ऐसी गड़बड़ियां, कल है वोटिंग; जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

Thu, 22 Oct 2026 06:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार को वोटिंग होनी है। इससे पहले सोशल मीडिया पर वोटर और उसके पिता के नाम में गड़बड़ी वाली कई मतदाता पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। 
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाम की गड़बड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में कहीं वोटर का नाम ‘राम ने शर्मा को मारा’ लिख गया है तो कहीं मतदाता के पिता का नाम ‘मूर्ख चंद यादव’ दर्ज हो गया है। इस तरह की गड़बड़ी की मतदाता पर्चियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे करीब 30 मामले सामने आने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश के बाद मतदाता सूची दुरुस्त करवाई गई है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

कल होनी है वोटिंग, वोटर के पिता का नाम लिखा- टक्कर मारना
स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार को वोटिंग होनी है। इससे पहले सोशल मीडिया पर वोटर और उसके पिता के नाम में गड़बड़ी वाली कई मतदाता पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। कार्यालय क्षेत्र पंचायत फूलपुर मतदेय स्थल की एक मतदाता पर्ची में वोटर और उसके पिता का नाम ‘टक्कर मारना’ लिख गया। 

वोटर का नाम- राम ने यादव को मारा
इसी तरह, कार्यालय क्षेत्र पंचायत बहादरुपुर मतदेय स्थल की एक मतदाता पर्ची में वोटर का नाम ‘राम ने यादव को मारा’ तो उसके पिता का नाम ‘मूर्ख चंद्र यादव’ लिख दिया गया। वहीं, एक मतदाता सूची में वोटर का नाम रवि शर्मा तो पिता का नाम ‘राम ने शर्मा’ को मारा दर्ज मिला। सोशल मीडिया पर सूची वायरल होते ही लोग एक-दूसरे को शेयर करने लगे और ये मामला चर्चा का विषय बन गया। बताया गया कि निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे अधिकांश मामले प्रयागराज जनपद से जुड़े हैं।

टंकण त्रुटि से ऐसा हुआ, मतदाता सूची को शुद्ध करा लिया है: आरओ
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर/ मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि टंकण त्रुटि के चलते संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे लगभग 30 मामले सामने आए हैं। तत्काल मतदाता सूची को शुद्ध करा लिया गया। साथ ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि लिपिकीय त्रुटि से किसी भी मतदाता को मतदाधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। निर्वाचन क्षेत्र सभी जिलों में कंट्रोल रूम खोला जा रहा है। मतदाता सूची में नाम में गड़बड़ी की कोई भी शिकायत मिलती है तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद अब जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई होगी। इसके अलावा अब सभी 11 सीटों की मतदाता सूची की जांच भी की जा रही है। पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने के बाद अब विधान परिषद की मतदाता सूची में भी बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ियों की शिकायतें मिलने पर तत्काल इसकी जांच के आदेश दिए। मतदाता सूची में जो अजीबो-गरीब नाम हैं, उनमें राम ने यादव को मारा, फैज अब्बास ने कहा, टक्कर और बीकॉम सरीखे नाम शामिल हैं। इस मामले की जांच झांसी के मंडलायुक्त को सौंपी गई। उन्होंने शुक्रवार को जो जांच रिपोर्ट दी उसमें मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ियां होने की पुष्टि की। फिलहाल जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची की गड़बड़ियों के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक इनके खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें