संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुक्रवार से खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से ऑल इंडिया प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
प्रतियोगिता में देशभर की 12 टीमें प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगीं। विजेता और उप विजेता टीम को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई, साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कोलकाता, एमपी हॉकी अकादमी ग्वालियर, साई सोनीपत हरियाणा, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छत्तीसगढ़, स्टील प्लांट भिलाई छत्तीसगढ़, उत्तर रेलवे दिल्ली, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुंबई, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, यूपी इलेवन, सोलन हॉकी अकादमी हिमाचल प्रदेश, गुरनूर हॉकी अकादमी राजस्थान की टीम प्रतिभाग करेगी।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में दो लाख, द्वितीय पुरस्कार एक लाख व तृतीय पुरस्कार के रूप में पचास हजार रुपये नगद एवं अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि नौ फरवरी से ऑल इंडिया प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता में देशभर की 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में नगद धनराशि दी जाएगी। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।े