फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से शुरू होगी ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता

Wed, 31 Jan 2024 02:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बुधवार से ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में देश भर की 17 टीमें प्रतिभाग करेंगी। उदघाटन समारोह में ओलंपियन अशोक ध्यानचंद व अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर अतिथि होंगे। प्रतियोगिता छह फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, हॉकी भिवानी, ओटीएसएल नई दिल्ली, भास्करन अकादमी चेन्नई, हिम हॉकी अकादमी सोलन, जम्मू हॉकी अकादमी, ग्रासकट हॉकी कोलकाता, ब्लू स्टार क्लब रायसेन, एमएस स्पोर्ट्स क्लब धौलपुर, ग्वालियर हॉकी एसोसिएशन, नर्सरी हॉकी क्लब मुरादाबाद, डीएचए आगरा, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी, एलवीएम हॉकी अकादमी झांसी और नागपुर हॉकी एसोसिएशन की टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में 16 मैच आयोजित होगें। विजेता टीम को 31 हजार तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। छह फरवरी को समापन समारोह में ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी महेंद्र पाल सिंह, मधु यादव, शफाअत उल्ला खान, उमेश कुमार को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें