फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निसर्ग तूफान, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, दिनभर हुई बरसात

विज्ञापन
सारे दिन हुई रिमझिम बरसात में बाइक पर भीगने से बचने के लिए छाता लगाकर जाते राहगीर।
विज्ञापन
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आफत बनकर उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर झांसी में भी देखने को मिला। दोपहर से शुरू हुई बरसात शाम तक जारी रही। इसके अलावा रात में भी रुक-रुककर रिमझिम वर्षा होती रही। सर्द हवाएं भी चलीं, इससे वातावरण ठंडा हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो-तीन दिन बाद मौसम फिर बदलेगा और गर्मी लौटेगी।
विज्ञापन

बुधवार को चक्रवाती तूफान निसर्ग ने कोंकण, रायगढ़, रत्नागिरी में भारी तबाही हुई। इसके अलावा मुंबई में भी तूफान का असर देखने को मिला। साथ ही तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के मिलेजुले असर से झांसी के मौसम में भी व्यापक बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही झांसी का मौसम खुशनुमा बना हुआ था। हल्की सर्द हवाएं चल रही थीं।
दोपहर 12 बजते-बजते आसमान में छाए बादलों के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम साढ़े चार बजे तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। कुछ देर के लिए बारिश रुकी लेकिन फिर रात तक बीच-बीच में रुक-रुककर रिमझिम वर्षा जारी रही। इस बीच सर्द हवाएं भी चलीं। वातावरण ठंडा होने से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद बादलों के आवाजाही बनी रहेगी। सोमवार-मंगलवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और धूप खिलने से गर्मी लौट सकती है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में भी लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की
देहात क्षेत्र के मऊरानीपुर, मोंठ, गरौठा, टहरौली में भी बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। तापमान गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार बारिश होने से लोग लोग घरों में ही रहे। उन्होंने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन

ये रह सकता पारा
दिन अधिकतम
शुक्रवार 33
शनिवार 35
रविवार 36
सोमवार 37
मंगलवार 41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें